जालंधर में मूर्ति स्थापना दिवस पर झूमे श्रद्धालु:श्री लक्ष्मी नारायण कीर्तन मंडली ने जमाया रंग; रातभर भजन गाकर किया निहाल

श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर भारत नगर जालंधर में 21वां मूर्ति स्थापना दिवस जंगवीर सिंह बिष्ट (प्रधान) की अध्यक्षता में धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर श्री लक्ष्मी नारायण कीर्तन मंडली की बहनों ने विशेष तौर पर कीर्तन एवं भजन प्रस्तुत किए। इससे श्रद्धालु झूम उठे। इस दौरान मुख्य रूप से कुंदन सिंह गुसांई,शेर सिंह रौतेला, कुंवर सिंह चौहान, लोकेंद्र सिंह गुसाईं, राजेंद्र सिंह नेगी, देवी प्रसाद उनियाल, परमजीत सिंह पंवार, भेषराज खनाल, हीरालाल कोठारी, वेद प्रकाश बडोनी, प्रदीप सिंह भंडारी मौजूद रहे। श्री लक्ष्मी नारायण कीर्तन मंडली ने इस दौरान रंग जमा दिया। इसके अलावा कार्यक्रम में राज कुमार सिंह नेगी, बलवंत सिंह रावत, प्रेम सिंह नेगी, रघुवीर सिंह नेगी, परमिंदर सिंह नेगी, रमन मनराल, जयप्रकाश कुमेड़ी आदि सदस्य उपस्थित रहे। संयुक्त गढ़वाल सभा भारत नगर जालंधर के प्रधान जंगबीर सिंह बिष्ट ने कहा कि कार्यक्रम के लिए सबका सहयोग मिला।

   

सम्बंधित खबर