दामाद ने अपनी सास व पत्नी को छुरा मारा

बेतिया, 07 अक्टूबर (हि.स.)। सोमवार की संध्या शिकारपुर थाना इलाका के वार्ड संख्या 20 में रामनगर के राजकुमार साह ने अपनी सास बासमति देवी पत्नी स्व मोहन साह और पत्नी पिंकी देवी को चाकू मारकर घायल कर फरार हो गया।

मुहल्लावासियों ने टीम 112 को सुचित किया। स्थानीय लोगों की मदद से दोनो को अस्पताल पहुंचाया। दोनो घायल की चिकित्सा की जा रही है। दोनों घायल की स्थिति अब सामान्य है और चिकित्सक संजीव कुमार ने बताया कि अब दोनों खतरे से बाहर है। यह मामला आपसी विवाद कहा जा रहा है।

हिन्दुस्थान समाचार / अमानुल हक

   

सम्बंधित खबर