बसपा ने तीन उम्मीदवार किये घोषित, रायबरेली में ठाकुर यादव पर दांव

लखनऊ, 25 अप्रैल(हि.स.)। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश में उम्मीदवारों की आठवीं सूची जारी की। इस सूची में तीन उम्मीदवारों के नाम की घोषणा हुई, तो वहीं रायबरेली में ठाकुर प्रसाद यादव पर बसपा ने अपना दांव खेल दिया है।

बहराइच सुरक्षित सीट से बृजेश कुमार सोनकर, अम्बेडकरनगर लोकसभा सीट से कमर हयात अंसारी और रायबरेली सीट से ठाकुर यादव की घोषणा हुई है। ठाकुर प्रसाद यादव को बसपा का कैडर नेता कहा जाता है। बसपा से विधानसभा चुनाव में भी भाग्य आजमा चुके ठाकुर के मैदान में आने से रायबरेली में बसपा अपना बेस वोट लेने में सफल हो सकेगी।

हिन्दुस्थान समाचार/ शरद/सियाराम

   

सम्बंधित खबर