बालोद : चुनाव ड्यूटी से घर लौट रहे शिक्षक की सड़क हादसे में मौत

बालोद, 27 अप्रैल (हि.स.)। चुनाव ड्यूटी से घर लौट रहे शिक्षक की सड़क हादसे में मौत हो गई है। बताया गया कि, शिक्षक मतदान सामग्री जमा कर तड़के सुबह 4 बजे के करीब अपने घर के लिए निकले थे| तभी रास्ते में शिक्षक की स्कूटी को अज्ञात वाहन ने ठोकर मारी, जिससे मौके पर उन्होंने दम तोड़ दिया। यह घटना बालोद थाना क्षेत्र के दल्लीराजहरा चौक की है। पुलिस के अनुसार, शिक्षक खेलन सिंह पटेल माध्यमिक शाला तरौद में पदस्थ थे। शिक्षक की मतदान केंद्र क्रमांक 38 दिव्यांग मतदान केंद्र में ड्यूटी लगी थी। बालोद पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर जांच में जुटी है।

हिन्दुस्थान समाचार/ गायत्री प्रसाद/केशव

   

सम्बंधित खबर