श्रमिक वर्ग को सशक्त बनाने के लिए जेके अपनी पार्टी प्रतिबद्ध : मंजीत सिंह

विजयपुर। जेके अपनी पार्टी के प्रांतीय प्रधान एवं पूर्व मंत्री मंजीत सिंह ने श्रर्मिक वर्ग और किसानों को सशक्त बनाने के लिए पार्टी को प्रतिबद्ध करार दिया। कस्बे विजयपुर में आयोजित जेके अपनी पार्टी की मासिक बैठक को संबोधित करते उन्होंने सबसे पहले विश्व श्रर्मिक दिवस की दिहाड़ी मजदूरों व किसानों को मुबारकवाद दी। साथ ही कहा कि जेके अपनी पार्टी का मुख्य एजेंड़ा है कि जम्मू-कश्मीर के श्रर्मिकों और किसानों को उनके पूर्ण अधिकार मिलें, जिससे उनकी आर्थिक स्थिती बेहतर बने। साथ ही उन्होंने जेके अपनी पार्टी को जमींनी स्तर पर मजबूत बनाने के लिए पार्टी नेताऔं व कार्यकर्ताऔं को मिलकर काम करने का आहवान भी किया। वहीं आयोजित मासिक बैठक में उपस्थित मजदूरों व किसानों ने अपनी-अपनी समस्याओं व मांगों का हवाला भी दिया। साथ ही हर समस्या के समाधान और मांग पर पूरा गौर करवाने के लिए शासन व प्रशासन पर दवाब बनाने की अपील भी की। समस्याओं व मांगों पर पूर्व मंत्री एवं पार्टी प्रांतीय प्रधान मंजीत सिंह ने कहा कि वो अपने स्तर पर हर सबंधित विभागीय अधिकारियों से मिलकर उनके समाधान की पेशकश करेंगे, ताकि किसान व मजदूरों को इनसे कुछ राहत मिले। अपने संबोधन में मंजीत सिंह ने कहा कि जेके अपनी पार्टी प्रदेश में श्रर्मिक वर्ग के साथ न्याय करने और तदनुसार उनके लिए आर्थिक स्थिरता लाने के लिए उनके समान उत्थान के लिए उन्हें सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में श्रमिक वर्ग की मजबूती के निए न्युनतम वेतन कानून लागे कर और उनके वेतनवृद्धि का भी पार्टी ने मुख्य मुद्दा रखा है। उनका कहना है कि प्रदेश के किसान भी मजदूरों के सामान हैं जो खेतों में दिन रात अपना पसीना बहाकर मेहनत से रोजी कमाते हैं। उनके लिए भी विशेष कानून होना चहिए, जिससे उनको हर प्रकार की आर्थिक मदद का प्रावधान बने। उन्होंने कहा कि अगर जम्मू-कश्मीर में उनकी सरकार सत्ता में आई तो सबसे पहले बेरोजगारी, श्रर्मिकों के मुद्दों और किसानों की मांगों को पार्टी प्राथमिक्ता से पूरा करने पर गौर करेगी। वहीं उन्होंने केंद्र सरकार व जम्मू-कश्मीर शासन से जहां पर जल्द विधानसभा चुनाव करवा कर राज्य का दर्जा बहाल करने की मांग भी दोहराई।

   

सम्बंधित खबर