हाथ को साफ करना है और कमल को चुनना है : कोचे मुंडा

खूंटी, 3 मई (हि.स.)। खूंटी के विधायक और खूंटी लोकसभा क्षेत्र के संयोजक कोचे मुंडा ने कहा कि इस बार हाथ को साफ करना है और कमल को ही चुनना है ताकि हम तीसरी बार केंद्र में मोदी सरकार को ला सकें। विधायक शुक्रवार को तोरपा विधानसभा क्षेत्र के रनिया में भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा चुनाव कार्यालय का उद्घाटन करने के बाद उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे।

मुंडा ने कहा कि देशभर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं से विपक्षी घबड़ा गए हैं। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश सुरक्षित है। महिलाओं के सम्मान के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं जैसे उज्ज्वला योजना, पीएम आवास, किसान सम्मान निधि। इन योजनाओं से जुड़कर लोग लाभान्वित हो रहे हैं। विधायक ने कहा कि बूथ स्तर के कार्यकर्ता जन-जन तक पहुंचकर कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों को दें और पार्टी प्रत्याशी अर्जुन मुंडा के पक्ष में मतदान करने के लिए लोगों को प्रेरित करें।

तोरपा विधानसभा चुनाव प्रभारी अरूण चंद्र गुप्ता ने कहा कि देश का प्रधानमंत्री पुनः नरेन्द्र मोदी को बनाने और भाजपा के खूंटी लोकसभा सीट के प्रत्याशी अर्जुन मुंडा को विजयी बनाने के लिए पार्टी के हर कार्यकर्ता को बूथ स्तर पर मेहनत करने की जरूरत है। मोदी में विश्वास कर कमल का बटन दबाकर देश में चार सौ सीट जीतने के सपने को साकार करना है। क्योंकि, देश में प्रधानमंत्री मोदी ही देश के विकास के लिए संकल्पित हैं।

इस मौके पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संतोष जयसवाल, सांसद प्रतिनिधि नारायण साहू, भागीरथ राय, सुशीला देवी, विनोद भगत, शशांक शेखर राय, बागुन साहू, डोमन सिंह, विश्वनाथ स्वांसी, सीताराम नाग, कृष्णा सिंह, जसपति देवी, अहिल्या देवी, किशोर साहू, राज किशोर सिंह भुईया, अनिमा देवी, शिव अवतार सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

हिन्दुस्थान समाचार/ अनिल/चंद्र प्रकाश

   

सम्बंधित खबर