ठाकुरगंज व बाजारखाला में दो अवैध व्यावसायिक निर्माण सील

लखनऊ, 03 मई(हि.स.)। लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के उपाध्यक्ष डा. इन्द्रमणि त्रिपाठी के निर्देश पर शुक्रवार को प्रवर्तन जोन सात की टीम ने बाजारखाला व ठाकुरगंज क्षेत्रों में अवैध रुप से बन रही दो व्यावसायिक निर्माण सील किया है।

एलडीए के संयुक्त सचिव सुशील सिंह ने बताया कि प्रतीक रस्तोगी, अनिल रस्तोगी ने ठाकुरगंज के महताब बाग में 350 वर्गमीटर क्षेत्रफल के भूखण्ड पर अवैध रूप से व्यावसायिक बिल्डिंग का निर्माण करवाया था। इसके अलावा अमित अग्रवाल ने बाजारखाला में शास्त्री नगर रोड पर लगभग 200 वर्गमीटर भूखण्ड पर व्यावसायिक उपयोग हेतु तीन मंजिला भवन का निर्माण कराया जा रहा था।

उन्होंने बताया कि प्राधिकरण से दोनों व्यावसायिक बिल्डिंगों के मानचित्र स्वीकृत नहीं पाये गये। शुक्रवार को सहायक अभियंता उदयवीर सिंह के नेतृत्व में अवर अभियंता शशिभूषण मिश्रा व विपिन बिहारी राय द्वारा प्राधिकरण पुलिस व स्थानीय थाने के पुलिस बल के सहयोग से दोनों निर्माणाधीन बिल्डिंगों को सील कर दिया।

हिन्दुस्थान समाचार/ शरद/राजेश

   

सम्बंधित खबर