खरसिया जोगी कांग्रेस के दिग्गज सक्रिय नेताओं ने थामा भाजपा का दामन

रायगढ़ , 5 मई (हि.स.)। रायगढ़ लोकसभा की संयोजक पत्थलगांव विधायक गोमती साय ने अपने नेतृत्व में तरुण सिंह ठाकुर, मोनू केसरी, सतीश शर्मा, रोशन साहू सहित रविवार को सैकड़ो को भाजपा प्रवेश करवाया। गोमती साय ने कहा कि खरसिया की राजनीतिक, सामाजिक, धार्मिक पृष्ठभूमि में सक्रिय नेता तरुण ठाकुर, मोनू केसरी का भाजपा में प्रवेश करना खरसिया भाजपा में बहुत ही फायदेमंद होगा। क्योंकि तरुण ठाकुर और मोनू केसरी के पास युवाओं का हुजूम है जो हमेशा खरसिया की राजनीति में अपनी एक छाप छोड़ती है।

भाजपा परिवार में शामिल हो जाने पर निश्चित तौर पर ये ताकत दोगुनी हो जाएगी भाजपा में सम्मिलित होने वाले नेताओं में प्रमुख रूप से तरुण सिंह ठाकुर अध्यक्ष रायगढ़ लोकसभा जनता कांग्रेस, मोनू केसरी अध्यक्ष खरसिया विधानसभा जनता कांग्रेस, सतीश शर्मा नगर अध्यक्ष जनता कांग्रेस खरसिया, रोशन साहू वार्ड अध्यक्ष 14 जनता कांग्रेस खरसिया सहित सैकड़ो लोगों ने आज जशपुर में भाजपा का दामन पकड़ लिया है, जिससे निश्चित तौर पर खरसिया भाजपा सशक्त होगी।

हिन्दुस्थान समाचार/रघुवीर प्रधान

   

सम्बंधित खबर