सभी मतदाताओं को मतदान प्रक्रिया में भाग लेना चाहिए- परवीन कुमार थिंद

मुंबई, 05 मई (हि. स.)। केंद्रीय चुनाव निरीक्षक परवीन कुमार थिंद ने रविवार को मुंबई में कहा कि सभी मतदाताओं को मतदान प्रक्रिया में भाग लेना चाहिए। जिससे चुनाव के दौरान मतदान का प्रतिशत बढ सके।

बांद्रा में चुनाव आयोग की ओर से मतदाताओं को जागरुक करने के लिए रविवार को बैठक आयोजित की गई थी। इस बैठक को केंद्रीय चुनाव निरीक्षक परवीन कुमार थिंद रविवार को संबोधित कर रहे थे। परवीन कुमार थिंद ने कहा कि मुंबई देश की आर्थिक राजधानी है। सबकी निगाहें मुंबई पर हैं। भारत निर्वाचन आयोग ने लोकसभा चुनाव को स्वतंत्र और भयमुक्त कराने के लिए राज्य में मशीनरी तैयार कर ली है, ताकि हर मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सके। इसमें वरीय अधिकारियों, कर्मचारियों से लेकर मतदाताओं तक सभी की भूमिका अहम होगी। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में कम से कम 70 प्रतिशत मतदान कराने के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी राजेंद्र क्षीरसागर तथा अपर कलेक्टर एवं मुख्य नोडल अधिकारी किरण महाजन के समन्वय से जिले में विभिन्न गतिविधियां क्रियान्वित की जा रही हैं।

इस अवसर पर अपर समाहर्ता एवं 'स्वीप' के मुख्य समन्वयक डॉ. महाजन, स्वीप के नोडल अधिकार सुभाष दलवी, जिला उप रजिस्ट्रार दहीभाते, पश्चिमी उपनगर के जिला उप रजिस्ट्रार वीर, जिला उप-रजिस्ट्रार अश्विनी बोरुडे, डॉ. मृण्मयी भजक, मुंबई उपनगरीय जिले की सभी सहकारी आवास समितियों के अध्यक्ष, सचिव और पदाधिकारी उपस्थित थे।

हिन्दुस्थान समाचार / राजबहादुर

   

सम्बंधित खबर