रेवन्ना के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने वाली महिलाओं को सुरक्षा देने की मांग

हल्द्वानी, 06 मई (हि.स.)। सांसद प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने वाली महिलाओं को सुरक्षा देने और आरोपित के प्रत्यर्पण की मांग को लेकर सोमवार को महानगर महिला कांग्रेस ने सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा।

महिला कांग्रेस की महानगर अध्यक्ष मधु सांगुड़ी के नेतृत्व में सोमवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे कांग्रेस कार्यकर्ता सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पहुंचे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने वाली महिलाओं को सुरक्षा और राहत देने की मांग राष्ट्रपति से की है। साथ ही आरोपितों की गहनता से निष्पक्ष जांच कराएं जाने की मांग की।

इस दौरान युवा कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष मीमांशा आर्या, महानगर महिला कांग्रेस की वरिष्ठ उपाध्यक्ष भागीरथी बिष्ट, जया कर्नाटक, शशि वर्मा, मोनिका सती, हेमा पंत, मंजू बिष्ट, भगवती जोशी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार/अनुपम गुप्ता/सत्यवान/रामानुज

   

सम्बंधित खबर