विश्व रेड क्रॉस दिवस के अवसर पर किया कार्यक्रम

जम्मू, 8 मई (हि.स.)। बुधवार को विश्व रेड क्रॉस दिवस के अवसर पर, जस्टिस मेहर चंद महाजन हॉल, गांधी नगर, जम्मू में रेडक्रॉस मोमेंट के संस्थापक, प्रथम नोबल शांति के प्राप्तकर्ता हेनरी डुनेंट की जयंती मनाने के लिए एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस मौके पर राज्य चुनाव आयुक्त और जम्मू-कश्मीर राज्य के पूर्व मुख्य सचिव बी.आर. शर्मा को मुख्य अतिथि रहे।

दिनेश गुप्ता, संरक्षक, आईआरसीएस और आईआरसीएस, जम्मू के निर्वाचित अध्यक्ष ने रेड क्रास के बारे में जानकारी दी, जो समाज के बीमारों, घायलों और गरीबों की मदद के लिए जाना जाता है। उन्होंने 2017 में संसद द्वारा पारित और 27 मई, 2022 को वर्तमान एलजी सरकार और जम्मू-कश्मीर, यूटी रेड क्रॉस द्वारा अपनाए गए नए रेडक्रॉस नियमों के बारे में भी बताया।

रेड क्रॉस, जम्मू-कश्मीर की राज्य प्रबंध समिति के दो बार सदस्य, पद्मश्री डॉ. जतिंदर उधमपुरी ने एक कविता के माध्यम से जम्मू-कश्मीर में रेड क्रॉस द्वारा पहले की गई विभिन्न प्रकार की कल्याणकारी गतिविधियों के बारे में बताया। पूर्व वरिष्ठ अतिरिक्त महाधिवक्ता सीमा खजूरिया ने बताया कि अतीत में रेड क्रॉस सोसाइटी कितनी जीवंत हुआ करती थी और यह संगठन कितना बड़ा और महत्वपूर्ण है। वहीं मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) एसके शर्मा ने भी रेड क्रॉस के साथ अपने पिछले अच्छे अनुभवों को साझा किया और बताया कि कैसे रेड क्रॉस, जम्मू ने पहले एक गांव को गोद लिया था और उनकी बहुत मदद की थी।

मुख्य अतिथि बीआर शर्मा ने सभी को विश्व रेड क्रॉस दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने आईआरसीएस के महत्व पर प्रकाश डाला और कहा कि निस्वार्थ भाव से कल्याणकारी गतिविधियों को करने के इच्छुक स्वयंसेवकों की अधिक से अधिक सच्ची टीम की हमेशा आवश्यकता होती है। उन्होंने यह भी कहा कि आजकल मुश्किल से ही हमें अच्छे स्वयंसेवक मिलते हैं और जब भी वे हमें मिलते हैं, उन्हें प्रशासन और समाज के अन्य अच्छे लोगों द्वारा समन्वित तरीके से काम करने के लिए प्रोत्साहित किया जाना चाहिए जो बहुत महत्वपूर्ण है।

हिन्दुस्थान समाचार/राहुल/बलवान

   

सम्बंधित खबर