लोहरदगा में डैम में नहाने गए युवक की डूबकर मौत

लोहरदगा, 8 मई (हि.स.)। किस्को प्रखंड क्षेत्र के बानपुर बंजारी डैम में डूबने से 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक की पहचान बानपुर निवासी सत्य प्रकाश उरांव के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार युवक डैम में नहाने गया था। इस दौरान वह डूब गया। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य किस्को पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों से मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और जांच-पड़ताल कर रही है।

हिदुस्थान समाचार/ गोपी/चंद्र प्रकाश

   

सम्बंधित खबर