राजौरी में एक वाहन के सड़क से फिसल जाने के कारण दो सैनिक घायल

राजौरी, 10 मई (हि.स.)। राजौरी जिले में शुक्रवार को एक वाहन के सड़क से फिसल जाने के कारण दो सैनिक घायल हो गए हैं। घायलों को पास के अस्पताल ले जाया गया है जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि शुक्रवार को राष्ट्रीय राजमार्ग 144 ए पर सब ग्रिड स्टेशन धनमा पुलिस पोस्ट चिंगस और पुलिस थाना राजौरी के पास सेना का एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें कैंटीन की आपूर्ति ले जा रहा एक वाहन सड़क से फिसल गया।

उन्होंने बताया कि दुर्घटना में दो सैनिक घायल हो गए जिनमें से एक की हालत गंभीर है और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। घायलों की पहचान के बारे में फिलहाल जानकारी नहीं पाई है।

हिन्दुस्थान समाचार/बलवान

   

सम्बंधित खबर