वाईआरएस ने पदमश्री रोमालो राम को सम्मानित किया

जम्मू, 20 मई (हि.स.)। युवा राजपूत सभा ने सोमवार को पदम श्री रामालो राम का अभिनंदन किया। भारत के राष्ट्रपति से पदमश्री पुरस्कार प्राप्त करने के बाद, पदमश्री रोमालो राम को युवा राजपूत सभा, वाईआरएस द्वारा यहां जम्मू में सम्मानित किया गया। इस मौके पर विक्रम सिंह चिब अध्यक्ष वाईआरएस के नेतृत्व में पूर्व अध्यक्ष सुरिंदर सिंह गिल्ली, राजवीर सिंह और राजन सिंह, वरिष्ठ और अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।

महाराजा हरि सिंह जी की प्रतिमा पर पहुंचकर पदमश्री रोमालो राम ने अपनी बेटी सरस भारती और बेटे निखिल के साथ वाईआरएस के सदस्यों के साथ डोगरा महाराजा हरि सिंह जी को पुष्पांजलि अर्पित की। अध्यक्ष सिंह ने रोमालो राम को गर्वित डोगरा के प्रतीक के रूप में महाराजा साहब का एक फोटो फ्रेम देकर सम्मानित किया। सिंह ने यह भी कहा कि हमें पदमश्री पुरस्कार प्राप्त करने पर बहुत गर्व और खुशी महसूस हो रही है और यह सभी डोगराओं के लिए बहुत गर्व का क्षण है क्योंकि उनका परिवार डोगरी और डोगरा पर प्रकाश डालता है।

मीडिया को जानकारी देते हुए पदमश्री रोमालो ने अपनी यात्रा के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वह केंद्र सरकार के बहुत आभारी हैं। उनके डोगरा और डोगरी लोक कार्यों को मान्यता देकर उन्हें पदम श्री से सम्मानित किया गया। पूर्व अध्यक्ष सुरिंदर सिंह गिल्ली और राजन सिंह ने कहा, हम सभी को अपने जम्मू-कश्मीर के लिए एकजुट रहना होगा और हम अपने राष्ट्र की सेवा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं और डोगरा होने के नाते हमें अपनी डुग्गर संस्कृति पर काम करना होगा।

हिन्दुस्थान समाचार/राहुल/बलवान

   

सम्बंधित खबर