बैंड बाजो की मधुर धुंन पर निकली परशुराम की भव्य शोभायात्रा

जम्मू। स्टेट समाचार
भगवान परशुराम जयंती पर ब्राह्मण सभा गंग्याल की ओर से शोभायात्रा निकाली गई। भगवान परशुराम के जयघोष लगाते परशुराम मंदिर गंग्याल से शुरू हुई यह शोभायात्रा शहर के विभिन्न भागों से निकली तथा वापिस मंदिर में आकर समाप्त हुई। शोभायात्रा में भगवान परशुराम की सजीव झांकी प्रदर्शित की गई। शहर से निकली इस शोभायात्रा का गंग्याल में विभिन्न धार्मिक संस्थाओं व शहर के लोगों की ओर से भव्य स्वागत किया गया तथा जगह-जगह ठंडे मीठे जल सहित लंगर भी लगाए गए। शोभायात्रा में झांकियां सजाई गईं व बैंड-बाजों की मधुर धुन के साथ निकाली गई। शोभायात्रा के आगे-आगे घुड़सवार हाथों में ध्वज लिए चल रहे थे। वहीं शोभायात्रा में शामिल होने के लिए पूर्व मंत्री व जम्मू रियासी से कांग्रेस के उम्मीदवार रमन भल्ला भी पहुंचे और भगवान परशुरामजी का आशीर्वाद लिया। बताते चले कि इसके साथ ही गंग्याल परशुराम मंदिर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा भी आज समाप्त हो गई, जिसका विधिपूर्वक समापन कथा वाचक जोगेंद्र जी महाराज ने भगवान की आरती के साथ किया। वहीं दोपहर बाद सैकड़ो की तदाद में श्रद्धालुओं के लिए भंडारा खोल दिया गया, जो देर शाम तक चलता रहा।

   

सम्बंधित खबर