काजीरंगा: मुठभेड़ में शिकारी की मौत

गोलाघाट (असम), 11 मई (हि.स.)। काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में वनकर्मियों के साथ हुई मुठभेड़ में एक अवैध शिकारी की मौत हो गई।

वन विभाग द्वारा शनिवार को दी गई जानकारी के अनुसार यह मुठभेड़ आज सुबह काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान के अगरातली रेंज में शुरू हुई। शिकारी वनकर्मियों का सामना करते हुए रंगमटिया रेंज में प्रवेश किया। जहां वनकर्मियों की गोली उसे लगी।

मृतक शिकारी के पास से एक 3.3 बोर की एक राइफल, तीन जीवित गोलियां तथा दो हजार खाली कारतूस बरामद हुए। बाद में मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में शव को बरामद कर अंत्यपरीक्षण के लिए भेज दिया गया।

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश/अरविंद

   

सम्बंधित खबर