पत्नी की विदाई कराने गए युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत

मृतक के परिजन

भागलपुर, 12 मई (हि.स.)। जिले के सुलतानगंज थाना क्षेत्र के नवादा स्थित नादा बहियार में रविवार को एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना के संबंध में बताया जा रहा है उक्त व्यक्ति पत्नी की विदाई के लिए ससुराल सुल्तानगंज के कसमाबाद गए हुए थे, जिसका बहियार में रविवार को संदिग्ध स्थिति में लाश मिला है। मृतक के शरीर के पीठ समेत कई अंगों में जख्म का निशान है। आशंका जताया जा रहा है कि उसकी पीट-पीट कर उसकी हत्या किया गया है। शव को खेत में फेंक दिया।

घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने परिजन को दिया। जानकारी मिलने पर ससुराल वाले घटनास्थल पर पहुंचकर शव का पहचान किया है। मरने वाले की पहचान घोघा थाना क्षेत्र के पन्नुचक निवासी ब्रह्मदेव मंडल के पुत्र मंगल मंडल (35) के रूप में की गई है। मृतक अपनी पत्नी की विदाई लेने के लिए एक महीना पहले ससुराल गया हुआ था। ससुराल वाले पत्नी की विदाई नहीं दे रहे थे। उनके साथ मारपीट किया जा रहा था। उसने एक महीने तक किसी तरह बाजार में खाना खाकर गुजर बसर किया। ससुराल सिर्फ सोने के लिए जाते थे। बताया जा रहा है कि पत्नी मायके से ससुराल नहीं जाना चाहती थी। पति बार-बार विदाई का दबाव बना रहे थे। मृतक के भाई ने ससुराल वालों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। उधर घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

हिन्दुस्थान समाचार/बिजय/चंदा

   

सम्बंधित खबर