मोदी-योगी के नेतृत्व में महिलाएं सुरक्षित एवं आत्मनिर्भर : रंजना उपाध्याय

--इंडी गठबंधन का समूह संविधान और जनविरोधी : नीरज त्रिपाठी

प्रयागराज, 12 मई (हि.स.)। आज मोदी और योगी के नेतृत्व में महिलाएं पूर्ण रूप से सुरक्षित होने के साथ प्रत्येक क्षेत्र में आत्मनिर्भर हुई हैं। तैंतीस प्रतिशत आरक्षण देकर प्रत्येक सदन में महिलाओं को सम्मान दिलाने के साथ कई क्षेत्रों में विशेष सुविधाएं प्रदान की है। ट्रिपल तलाक जैसे कानून को समाप्त कर हमारी मुस्लिम बहनों को सम्मानजनक जीने का मार्ग प्रशस्त किया है।

यह बातें नैनी स्थित यूनाईटेड काॅलेज में आयोजित महिला मोर्चा सम्मेलन में प्रदेश मंत्री रंजना उपाध्याय ने बतौर मुख्य वक्ता सम्बोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने ऐसे ही न जाने कितने जनहित के कार्य किये हैं और प्रत्येक घरों में किसी न किसी रूप में सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचा है। जिसके आधार पर आज आधी आबादी ने फिर से तीसरी बार नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लिया है।

इलाहाबाद संसदीय भाजपा पार्टी प्रत्याशी नीरज त्रिपाठी ने कहा कि आप लोगों के उत्साह से इस बार विपक्षी गठबंधन के स्वप्नों को चूर करते हुए अबकी बार चार सौ पार का लक्ष्य पूर्ण होगा। पराजित राजनेताओं का समूह इंडी गठबंधन संविधान और जनविरोधी है। भाजपा सरकार के नेतृत्व में आज विकसित भारत, एक भारत, श्रेष्ठ भारत और आत्मनिर्भर भारत के रूप में विश्व की आर्थिक महाशक्ति बनने की ओर अग्रसर है।

कविता यादव त्रिपाठी ने कहा कि महिला सशक्तीकरण का मार्ग प्रशस्त किया। आज देश की बहन-बेटियां खुले हवा में सांस ले रही हैं। किसी की मजाल नहीं जो इनकी तरफ गलत निगाह डाल दे। माफियाओं को मिट्टी में मिलाने का काम पूरी शिद्दत से किया गया। जिस कारण प्रदेश में अमन चैन कायम है और हमारी बहन-बेटियां अपने स्वर्णिम भविष्य को संवारने में सफल हो रही हैं।

इसके पूर्व इलाहाबाद संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी नीरज त्रिपाठी ने संत निरंकारी आश्रम कीटगंज में आयोजित सत्संग में शामिल होने के पश्चात अरैल मोड़ नैनी में स्वागत कार्यक्रम में शामिल हुए। तत्पश्चात करछना विधानसभा के खाई, बीरपुर, धरवारा, भड़ेवरा बाजार, रोकड़ी चौराहा होते हुए बरांव कोठी में श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल होने के बाद यूनाईटेड काॅलेज में महिला मोर्चा सम्मेलन में शामिल होकर नैनी बाजार और बैरहाना में सघन जनसम्पर्क किया।

संसदीय मीडिया प्रभारी देवेन्द्र नाथ मिश्र के अनुसार कार्यक्रमों में जिलाध्यक्ष राजेन्द्र मिश्र एवं विनोद प्रजापति, सांसद रीता बहुगुणा जोशी, विधायक पीयूष रंजन निषाद, पूर्व विधायक नीलम करवरिया, महापौर गणेश केशरवानी, विभवनाथ भारतीय, पूर्व उप महापौर मुरारीलाल अग्रवाल, लोकसभा सह संयोजक बब्बूराम द्विवेदी, विधानसभा संयोजक राजेश शुक्ल, ब्लाक प्रमुख करछना कमलेश द्विवेदी, जिला उपाध्यक्ष त्रिवेणी पाण्डे, महामंत्री पुष्पराज पटेल, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सविता मिश्र एवं शिखा रस्तोगी, मंडल अध्यक्षगण प्रदीप पाण्डे, दिलीप केशरवानी, नरसिंह, राघवेन्द्र मिश्र पार्षदगण किरण जायसवाल, आशीष गुप्त, रीना सोनकर, रजनी राय, कुमकुम कुशवाहा, लखन यादव, शिव मौर्य, आसमां खातून, परवीन जहां समेत हजारों लोग उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार/विद्या कान्त/सियाराम

   

सम्बंधित खबर