युवक की हत्या का आरोपित गिरफ्तार

मुंबई,14 मई (हि.स.)। वसई के पेल्हार पुलिस स्टेशन क्षेत्र के एक 28 वर्षीय युवक की हत्या के आरोप के पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार किया है। मृतक संतोष कुमार यादव (28) भायंदर के आंबेडकर नगर इलाके में रहता था। मिली जानकारी के अनुसार 10 मई 2024 को डॉक्टर ने संतोष की मौत का कारण सिर में गंभीर चोट लगना बताया। इसके बाद पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर हत्या के आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।

हिंदुस्थान समाचार/योगेंद्र

   

सम्बंधित खबर