नैनीताल ताइक्वांडो क्लब के खिलाड़ियों ने 11 पदकों के साथ जीता प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार

नैनीताल, 15 मई (हि.स.)। नैनीताल ताइक्वांडो क्लब के खिलाड़ियों ने रामनगर में आयोजित प्रथम अंतर विद्यालयी ताइक्वांडो प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुये 11 पदक के साथ प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के पुरस्कार भी प्राप्त किया।

पुरस्कार प्राप्त नैनीताल ताइक्वांडो क्लब के खिलाड़ियों में लक्ष्य अधिकारी, सागर अधिकारी, कनिका, तानिया, रिया और दीपिका को स्वर्ण, कामाक्षी रावत, देशना मिश्रा, विशाखा राजूपत और मानस को रजत तथा परी को कांस्य पदक मिले हैं। जबकि सागर अधिकारी ने शानदार प्रदर्शन कर सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार अपने नाम किया।

सभी खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन के लिए क्लब के मुख्य कोच विनोद कुमार, अध्यक्ष अधिवक्ता विश्वकेतु वैद्य, सांसद प्रतिनिधि गोपाल रावत, डॉ. मनोज बिष्ट, जगदीश बवाड़ी, आशा, सिद्धार्थ सिंह और चंदन सहित अनेक खेल प्रेमियों ने टीम के शानदार प्रदर्शन पर कोच, खिलाड़ियों और टीम के सभी सदस्यों को बधाई और शुभकामनाएं दीं।

हिन्दुस्थान समाचार/डॉ. नवीन जोशी/सत्यवान/रामानुज

   

सम्बंधित खबर