राजनाथ सिंह की पहल से बने 12 फ्लाईओवर व अंडरपास, लखनऊ जाम से मुक्त

लखनऊ, 16 मई(हि.स.)। लखनऊ में तीसरी बार लोकसभा का चुनाव लड़ रहे भाजपा के उम्मीदवार राजनाथ सिंह की पहल से लखनऊ शहर को जाम से मुक्ति मिली है। वह शहर को जाम से मुक्त कराने के लिए जनता से जो वायदे किये, उसे समय रहते पूरा किया। दो बार लखनऊ लोकसभा सीट से जीतकर संसद में पहुंचें रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने 1573 करोड़ से 12 फ्लाईओवर व अंडरपास के निर्माण करवाये।

लखनऊ शहर के विकास के साथ बढ़ती गयी आबादी के कारण लोगों को जाम की समस्या से जूझना पड़ता था। 10 वर्ष पूर्व में शहर के कुछ चौराहों पर भीषण जाम लगता था। जाम को खुलवाने में यातायात व्यवस्था बिगड़ जाती थी। वर्ष 2014 में लखनऊ से लोकसभा चुनाव लड़ने आये राजनाथ सिंह ने सबसे पहले जाम की समस्या को दूर करने का वचन दिया था।

जाम की समस्या को समाप्त करने के लिए विकास कार्यो को कराने की चुनौती राजनाथ सिंह के सामने आयी। जिसको श्री सिंह ने स्वीकार किया और फिर लखनऊ में फ्लाईओवर निर्माण कार्यो को तेजी से आरम्भ कराया। दस वर्ष बीतते हुए शहर में 12 फ्लाईओवर व अंडरपास बनकर तैयार हुए। शहर में अभी भी कुछ स्थानों पर फ्लाईओवर के निर्माण कार्य होने हैं, जिसकी रुपरेखा तैयार हो चुकी है।

लोकसभा चुनाव 2024 में लखनऊ सीट से रक्षामंत्री राजनाथ सिंह फिर से भाजपा प्रत्याशी है। इस बार चुनाव प्रचार में फ्लाईओवरों के निर्माण कार्य एक अहम मुद्दा है। जनता के बीच प्रचार कर रहे भाजपा कार्यकर्ता फ्लाईओवर का नाम लेकर उसे उंगली पर गिनवाते हुए वोट देने की अपील कर रहे हैं। इन फ्लाईओवर के निर्माण कार्यो में राजनाथ सिंह के सांसद निधि और केन्द्र सरकार का बहुत सारा धन लगा है।

- शहर में बने फ्लाईओवर और उनकी लागत

शहीद पथ से एयरपोर्ट तक फ्लाईओवर लागत 135 करोड़, कुकरैल नाले पर रहीम नगर व महानगर को जोड़ने वाले पुल लागत 23 करोड़, मल्हौर रेलवे क्रासिंग अण्डरपास 56 करोड़, उतरेठिया रेलवे स्टेशन से वृंदावन कालोनी फ्लाईओवर 108 करोड़, बांग्ला बाजार फ्लाईओवर 122 करोड़, आईआईएम फ्लाईओवर 140 करोड़, टेढ़ी पुलिया फ्लाईओवर लागत 88 करोड़, राजाजीपुरम से आरडीएसओ फ्लाईओवर 13 करोड़, हैदरगंज से राजाजीपुरम फ्लाईओवर 65 करोड़, चौक फ्लाईओवर 110 करोड़, लालकुंआ फ्लाईओवर 133 करोड़ और कुकरैल फ्लाईओवर का निर्माण 580 करोड़ रुपये से कराया गया है।

हिन्दुस्थान समाचार/शरद/राजेश

   

सम्बंधित खबर