औरैया : अज्ञात वाहन की टक्कर से बुजुर्ग महिला की मौत

फोटोफोटोफोटोफोटोफोटो

औरैया, 17 अप्रैल (हि.स.)। फफूंद नगर से शुक्रवार को बाजार करके घर लौट रही एक बुजुर्ग महिला की अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो गयी। परिजन घायल महिला को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

थाना क्षेत्र के ग्राम भूरेपुर निवासी कुसुमा देवी (50) फफूंद से बाजार करके वापस घर लौट रही थी। फफूंद अछल्दा मार्ग पर बारह इंचा के सामने वह ऑटो से उतरकर गांव की लिए सड़क पार करने लगी। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दिया। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी। घटना की जानकारी पर परिजन महिला को लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। यहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस बीच सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी।

हिन्दुस्थान समाचार / सुनील /दीपक/राजेश

   

सम्बंधित खबर