भारतीय संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष भाजपा में शामिल

सहारनपुर, 13 अप्रैल (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर शनिवार को भारतीय संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष आशीष वैश्य ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। उनको भाजपा महानगर अध्यक्ष पुनीत त्यागी, नगर विधायक राजीव गुम्बर व महापौर डॉ अजय कुमार सिंह ने पटका पहना कर भाजपा की सदस्यता दिलाई।

भाजपा महानगर अध्यक्ष पुनीत त्यागी ने कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि आशीष वैश्य भाजपा की नीतियों पर चलते हुए संगठन को मजबूत करने का काम करेंगे।

आशीष वैश्य ने कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नीतियों से प्रभावित हैं। उन्होंने लोगों से मोदी और देश को सशक्त बनाने के लिए अधिक से अधिक भाजपा के साथ जुड़ना चाहिए।

हिन्दुस्थान समाचार/मोहन

/मोहित

   

सम्बंधित खबर