बोको नदी में डूबने से एक व्यक्ति की मौत

कामरूप (असम), 18 मई (हि.स.)। बोको के लेपगांव तिलापारा गांव में बोको नदी में डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को बताया कि मृतक की पहचान लेपगांव तिलापारा के उदय शरनिया (55) के रूप में हुई है।

लोगों का मानना है कि बोको नदी में रेत की खुदाई के कारण नदी में काफी कटाव हुआ है। वह खोदे गए गड्ढे में शुक्रवार की रात गिरकर डूब गया। शरनिया को रात को ही बोको प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक का पार्थिव शरीर बोको थाने में रखा गया। पता चला कि शराब पीने के कारण वह नदी में गिर गया और मौत को इस तरह गले लगा लिया।

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश/अरविंद

   

सम्बंधित खबर