आकाशीय बिजली गिरने से 15 चाय श्रमिक घायल

अलीपुरद्वार,18 मई (हि.स.)। जिले में आकाशीय बिजली गिरने से 15 चाय श्रमिक घायल हो गए है। इनमें से दो श्रमिकों की हालत गंभीर बनी हुई है।

दरअसल, शनिवार सुबह जिले में गरज के साथ भारी बारिश हुई। इस दौरान चुआपारा चाय बागान में श्रमिक पत्तियां तोड़ रहे थे। तभी आकाशीय बिजली श्रमिकों के सामने गिर गई जिससे 15 श्रमिक घायल हो गए। घायलों में नौ महिला श्रमिक भी शामिल हैं।

घटना के बाद घायलों को लताबारी अस्पताल ले जाया गया जहां दो महिला श्रमिकों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें अलीपुरद्वार जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। हिन्दुस्थान समाचार /सचिन

   

सम्बंधित खबर