ममता ने अमित शाह पर लगाया आचार संहिता उल्लंघन का आरोप

कोलकाता, 18 मई (हि.स.)। पश्चिम बंगाल में पांचवें चरण के मतदान से पहले चल रहे चुनाव प्रचार अभियान के दौरान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अमित शाह पर हमला बोला है। केंद्रीय गृह मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता शाह पर चुनावी आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का आरोप उन्होंने लगाया है। शनिवार को बांकुड़ा जिले के विष्णुपुर में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि अमित शाह यहां आए थे और उन्होंने लोगों से शेयर बाजार में निवेश करने की बात की थी। वे ऐसा नहीं कर सकते। अभी चुनाव चल रहा है। इस तरह से लोगों को शेयर बाजार में निवेश करने के लिए कहना चुनावी आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है। ममता ने कहा, अमित शाह यहां (बंगाल) आए थे उन्होंने कहा शेयर बाजार में ज्यादा से ज्यादा रुपये का निवेश करिए। ऐसा वे नहीं कर सकते क्योंकि अभी चुनाव चल रहा है। ऐसी टिप्पणी चुनावी आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है। ममता ने कहा कि चुनाव आयोग को इस पर संज्ञान लेना चाहिए। उन्होंने एक तरह से आयोग पर भी निशाना साधते हुए कहा कि इन नेताओं के खिलाफ चुनाव आयोग खामोश रहता है। हिन्दुस्थान समाचार / ओम प्रकाश

   

सम्बंधित खबर