जैव विविधता तथा प्राकृतिक स्रोतों का संरक्षण जरूरी

-जागरूकता करने के उद्देश्य से दो दिवसीय कार्यशाला कार्यशाला

नैनीताल, 19 मई (हि.स.)। विकास समिति देहरादून और यूकॉस्ट द्वारा एस-3 फाउंडेशन नैनीताल के सहयोग से नैनीताल में जैव विविधता तथा प्राकृतिक स्रोतों के संरक्षण हेतु जागरूक करने के उद्देश्य से दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला के पहले नगर के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में आयोजित इस कार्यशाला में बच्चों हेतु प्रशिक्षण एवं दूसरे दिन शहर के लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से गोवर्धन सभागार में कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी के पर्यावरण विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. कमलकांत जोशी ने जैव विविधता के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी देते हुए बताया कि किस तरह से छोटे-छोटे प्रयासों से जैव विविधता का संतुलन बनाए रख सकते हैं।

विकास समिति देहरादून के अध्यक्ष भुवन जोशी ने छात्रों को भूमि संरक्षण व जल संरक्षण के बारे में एवं अतिथि वक्ता लतिका जलाल ने कम्पोस्टिंग यानी जैविक कूड़े को खाद में बदलकर उपयोगी बनाने, हिमांशु पाण्डे ने जल संरक्षण, यशपाल रावत ने पोधरोपण के बारे में जानकारी दी। संचालन दीपा पाण्डे ने किया। कार्यक्रम में एस-3 फाउंडेशन के अध्यक्ष जय जोशी के साथ कंचन जोशी, अजय कुमार, मानिक शाह, रवि कुमार, दिनेश उपाध्याय, प्रदीप अधिकारी, किरन आदि ने उल्लेखनीय भूमिका दिखायी।

हिन्दुस्थान समाचार/डॉ. नवीन जोशी/रामानुज

   

सम्बंधित खबर