लेक सिटी वेलफेयर की महिला होली अब 10 मार्च को

नैनीताल, 26 फ़रवरी (हि.स.)। नगर की सांस्कृतिक व सामाजिक संस्था लेक सिटी वेलफेयर क्लब द्वारा आयोजित होने वाली महिला होली के कार्यक्रम की तिथि एवं स्थान को लेकर बदलाव किया गया है। अब यह आयोजन 17 की जगह 10 मार्च को मॉल रोड स्थित एक होटल में होगा।

क्लब की बैठक अध्यक्ष मीनू बुधलाकोटी की अध्यक्षता में हुई बैठक में इस दौरान कुमाऊं मंडल के अल्मोड़ा, हल्द्वानी, चंपावत, रामनगर तथा नैनीताल की पांच महिला होल्यारों को सम्मानित करने तथा आयोजन में स्वांग प्रस्तुत करने वाली महिलाओं को पुरस्कृत करने का निर्णय भी लिया गया।

आयोजन के लिये दीपा पांडे को संयोजक तथा हेमा भट्ट, जीवंती भट्ट, रानी साह एवं अमिता साह को सहसंयोजक तथा सीमा सेठ को जलपान संयोजक व तनु सिंह को सहसंयोजक नियुक्त किया गया।

बैठक में क्लब की सचिव रमा भट्ट, गीता साह, मंजू बिष्ट, शेरवानी, दीप्ति बोरा, कनिका रावत, दीपा रौतेला, गुड्डन साह, विनीता पांडे, आभा साह, कविता त्रिपाठी, खष्टी बिष्ट, रेखा जोशी, लीला जोशी प पुष्पा कांडपाल आदि महिलाएं उपस्थित रहीं।

हिन्दुस्थान समाचार/डॉ.नवीन जोशी/रामानुज

   

सम्बंधित खबर