भागवत कथा सुनने मात्र से हर प्राणी को मोक्ष की होती है प्राप्ति : आचार्य कौशल

फोटोफोटोफोटोफोटोफोटो

औरैया, 20 मई (हि.स.)। भाग्यनगर ब्लाॅक की ग्राम पंचायत सल्हापुर में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के चौथे दिन कथा वाचक आचार्य कौशल जी महाराज ने राम जन्म एवं कृष्ण जन्म की कथा वर्णन किया। उन्होंने कहा कि कलयुग में भागवत कथा सुनने मात्र से हर प्राणी को मोक्ष की प्राप्ति होती है। साथ ही सभी जन्मों के पापों का नाश होता है।

आचार्य ने कथा में आज प्रभु राम जन्म एवं श्री कृष्ण जन्म व बाल लीलाओं का वर्णन करते हुए धर्म, अर्थ, काम व मोक्ष की महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि 24 लाख की योनियों में भटकने के पश्चात मानव शरीर की प्राप्ति होती है। जब-जब अत्याचार और अन्याय बढ़ता है तब तक प्रभु का अवतार होता है। प्रभु का अवतार अत्याचार को समाप्त करने और धर्म की स्थापना के लिए होता है। जब रावण का अत्याचार बढ़ा तब राम का जन्म हुआ। जब कंस ने सारी मर्यादाऐं तोड़ी तो प्रभु श्री कृष्ण का जन्म हुआ।

कथावाचक ने कहा कि भागवत कथा एक ऐसी कथा है जिसे ग्रहण करने मात्र से ही मन को शांति मिलती है।भागवत कथा सुनने से अहंकार का नाश होता है। परीक्षित बने श्री मति कुन्ती देवी एवं चन्द्रभानु कुशवाहा ने सभी श्रद्धालु जनों से कथा श्रवण करने की अपील की है।

हिन्दुस्थान समाचार / सुनील /मोहित

   

सम्बंधित खबर