सिपाझार में प्रशासन ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान

दरंग (असम), 21 मई (हि.स.)। दरंग जिले के सिपाझार में मंगलवार को जिला प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस दौरान प्रशासन ने सरकारी भूमि पर अवैध रूप से बसे 379 परिवारों को वहां से खाली कराया। यह अभियान सिपाझार के धलपुर में चलाया गया।

उल्लेखनीय है कि सितंबर, 2021 में भी इसी स्थान पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया था। हटा दिए जाने के बावजूद फिर से वहां अनेक लोगों ने घर बना लिए थे। जबकि, कुछ लोग हटे ही नहीं थे। उस समय धलपुर में बसे 1,418 परिवारों को वहां से सरकार द्वारा हटाया गया था।

वहां से हटाए गए लोगों का पुनर्संस्थापन सरकार द्वारा दलगांव में किया गया। प्रशासन के निर्देश के बावजूद गोरूखूंटी में सरकारी कृषि परियोजना की भूमि पर 500 से अधिक परिवारों ने कब्जा जमा रखा था।

हिन्दुस्थान समाचार /किशोर /श्रीप्रकाश/अरविंद

   

सम्बंधित खबर