सड़क दुर्घटना में युवक की मौत

सड़क दुर्घटना में एक की गई जान

मुंबई,21 मई (हि.स.)। वसई के पेल्हार पुलिस स्टेशन क्षेत्र में एक 38 वर्षीय शख्स की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत होने की घटना सामने आई है। इस संबंध में पेल्हार पुलिस ने ट्रक चालक के ऊपर विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर आगे की तहकीकात में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार,बगाराम उदाजी गमेती (38),निवासी-आंबावाड़ी नालासोपारा पूर्व में रहता था। बताया जाता है कि,घटना की रात्रि लगभग 2 बजे के आसपास बगाराम पेल्हार गांव के अंतर्गत मुंबई-अहमदाबाद महामार्ग रोड,भारत पेट्रोल पंप स्थित हाइवे रोड क्रॉस कर रहा था,तभी गुजरात की और से मुंबई की और जा रही ट्रक की चपेट आ गया।इस हादसे में बगाराम की दर्दनाक मौत हो गई,सूचना मिलने पर पहुंची पेल्हार पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद शवको परिजनों को सौप दिया है। पेल्हार पुलिस ने इस मामले में ट्रक चालक के खिलाफ धारा 304 (अ) व अन्य धाराओं के तहत केस पंजीकृत कर लिया है।आगे की जांच पुलिस कर रही है।

हिदुस्थान समाचार/

   

सम्बंधित खबर