वन्य जीव संरक्षण विभाग द्वारा सेना के सहयोग से वन्य जीव सरक्षण को लेकर किया जागरूक .


अखनूर । स्टेट समाचार
वन्यजीव संरक्षण विभाग जम्मू कश्मीर द्वारा वन्य प्राणियों के संरक्षण के लिए पलावाला ब्रिगेड में जागरूक शिवर का आयोजन किया गया। इस दौरान वन्यजीव संरक्षण विभाग जम्मू संभागीय वन अधिकारी विजय कुमार द्वारा भारतीय सेना के जवानों और  आम लोगों को वन प्राणी संरक्षण के लिए जागरूक किया गया। इस मौके पर विजय कुमार ने बताया कि इसका उद्देश्य लोगों के साथ जुडक़र उन्हें इससे संबंधित जटिल पहलुओं के बारे में जागरूक करना है ताकि प्रकृति संरक्षण में सभी लोग अपना योगदान दे सकें। इस जागरूकता अभियान के तहत लोगों को वन्य जीव संरक्षण को लिए जागरूक किया जा रहा है। इस आयोजन पर कर्नल अनिल ने अपनी प्रसन्न्ता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि वन्य जीवों को नुकसान पहुंचाना पूरी तरह गैर-कानूनी है। मनुष्य के लिए वन प्रकृति का ऐसा वरदान है, जिस पर उसका अस्तित्व, उन्नति एवं समृद्धि निर्भर है। वनों में जिंदगी बसर करने वाले जीवों से मानव जाति का युगों से विशिष्ट संबंध रहा है। इस अभियान के तहत देश में कहां-कहां वन क्षेत्र हैं। वहां पर कौन-कौन से जीव जंतु हैं और प्रकृति के लिए उनकी क्या उपयोगिता है इस सबके बारे में बताया जा रहा है। जागरूकता अभियान में भाजपा जिला सचिव सुरेश कुमार ने बताया कि यह अभियान काफी अच्छा है। इससे लोगों को काफी कुछ सीखने का मौका मिलता है। आज के समय में लोग अपने तक सीमित हो गए हैं। ऐसे में इन सब चीजों से लगातार लोगों का ध्यान हट रहा है। हमें सबसे पहले प्रकृति के संरक्षण के लिए प्रयास करने की जरूरत है। इस मौके पर रेंज ऑफ़सर गुलशन कुमार, फोरेस्टर, फारेस्ट गार्ड, सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. परषोत्तम लाल, युवा प्रधान विकास शर्मा, पूर्व पंच तिलक राज शर्मा, भारतीय सेना के अधिकारी और सेना के जवान  उपस्थित रहे।

 

   

सम्बंधित खबर