नादरगंज ओवरब्रिज से गिरे स्कूटी सवार की मौत

लखनऊ, 26 मई(हि.स.)। लखनऊ के राजाजीपुरम क्षेत्र निवासी राजेश यादव अपने साथी सुनील यादव के साथ रविवार को स्कूटी से नादरगंज फ्लाईओवर से गुजर रहे थे। उसी वक्त अनियंत्रित होकर वह फ्लाईओवर से नीचे गिर गए। स्कूटी सहित नीचे गिरने पर दोनों बुरी तरह घायल हो गये। राजेश यादव की सरोजनीनगर सीएससी में उपचार के दौरान मौत हो गयी।

वहीं चंद्रावल निवासी सुनील यादव का सरोजनीनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में उपचार चल रहा है। घटना की जानकारी मिलने पर सरोजनीनगर थाने के प्रभारी निरीक्षक शैलेन्द्र गिरी मौके पर पहुंचे और मृत राजेश के शव की आवश्यक कार्यवाही कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

सरोजनी नगर पुलिस को प्रारम्भिक जांच में पता लगा कि राजेश और सुनील दोनों ही स्कूटी पर बैठकर एपीएस काॅलेज की ओर से नादरगंज होते हुए अमौसी की ओर बढ़ रहे थे। इसी बीच फ्लाईओवर पर उनकी स्कूटी नीचे जा गिरी। राजेश सड़क पर गिरा तो ज्यादा चोटिल हो गया। वहीं सुनील गोबर के ढ़ेर पर गिरने के कारण कम चोटिल है और उपचार के बाद बच जायेगा।

हिन्दुस्थान समाचार/शरद/दिलीप

   

सम्बंधित खबर