संदीप गुप्ता जिला उपाध्यक्ष, अमित आसवानी बने सचिव

हल्द्वानी, 27 मई (हि.स.)। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने सोमवार को जिला एवं युवा जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया। इसमें जिलाध्यक्ष विपिन गुप्ता की संस्तुति पर जिला महामंत्री हर्ष वर्द्धन पांडे ने संदीप गुप्ता को जिला उपाध्यक्ष और अमित आसवानी को जिला सचिव मनोनीत किया।

उनके मनोनयन पर जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष रविंद्र बोरा, पंकज कंसल, नदीम खान, गोपाल अधिकारी, गिरिजा नंदन भट्ट, जिला कोषाध्यक्ष लाला जायसवाल, सह जिला कोषाध्यक्ष विजय तिवाड़ी, जिला उपाध्यक्ष मुरली मनोहर मुलानी, प्रमोद भट्ट, युवा जिलाध्यक्ष प्रदीप सब्बरवाल, युवा जिला महामंत्री शिव कपूर, जिला निर्वाचन अधिकारी रामपाल सिंह गंगोला, जिला उपाध्यक्ष प्रवीण पटवाल, भीमताल नगर अध्यक्ष सौरभ रौतेला, काठगोदाम नगर अध्यक्ष गोविंद भाकुनी, महामंत्री भुवन जोशी, ग्रामीण इकाई मुखानी के अध्यक्ष पवन जोशी, महामंत्री पवन वर्मा सहित अन्य व्यापारी प्रतिनिधियों ने बधाई दी है।

हिन्दुस्थान समाचार/अनुपम गुप्ता/रामानुज

   

सम्बंधित खबर