जिला स्तरीय खरीफ कार्यशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

उद्घाटन करते जिलाधिकारी

भागलपुर, 28 मई (हि.स.)। जिला कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण (आत्मा) के द्वारा मंगलवार को जिला स्तरीय खरीफ कार्यशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन आत्मा के अध्यक्ष सह जिलाधिकारी डॉ नवल किशोर चौधरी ने किया। इस मौके पर राज्य और जिले के वरीय कृषि अधिकारी और कृषि वैज्ञानिक मौजूद रहे। जिले के तमाम जगहों से आए किसानों ने भी इस कार्यक्रम में शिरकत किया। इस मौके पर जिलाधिकारी डॉ नवल किशोर चौधरी ने कहा कि अनाज की बेहतर खेती कैसे करें इस पर जोर दिया गया है।

इस दौरान किसान भाइयों को बीज वितरण में उचित सब्सिडी की जानकारी दी गई है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि किसान भाइयों के लिए जिला कृषि विभाग एक नंबर जारी करे ताकि कोई भी किसान भाई सीधी अपनी समस्याओं को जाहिर कर सके और उनका कृषि संबंधित समस्या का समाधान हो सके।

हिन्दुस्थान समाचार/बिजय

/गोविन्द

   

सम्बंधित खबर