भिवाड़ी में चाय की थड़ी में फटा सिलेंडर, दुकान पर बैठा सात साल का मासूम जिन्दा जला

alwaralwaralwaralwar

अलवर,30 मई (हि.स.)। खैरथल तिजारा जिले के भिवाड़ी में गुरुवार दोपहर करीब ढाई बजे चाय की थड़ी पर सिलेंडर फटने से करीब सात वर्षीय बालक की मौके पर ही जिंदा जलने से मौत हो गई। आग इतनी भयानक थी कि लोगों ने बचाने का प्रयास भी किया लेकिन बचा नहीं पाए।

जानकारी के अनुसार रीको चौक पर सुरेंदर की चाय की दुकान हैं। वह दूकान पर चाय चढ़ाकर फैक्ट्री में चाय देने चला गया। तभी पीछे से हादसा हो गया। माना जा रहा हैं सिलेंडर लीक होने से आग लगी। आग लगने के बाद सिलेंडर फट गया। इस दौरान दुकान पर बैठा ऋतिक जल गया। उसने भागने का प्रयास भी किया लेकिन उसके ऊपर दूकान में रखा फ्रीज़ गिरने से वह दब गया। जिसके बाद वह उसके नीचे से निकल नहीं पाया और आग कि लपटों में फंसने से जिन्दा ही जल गया। घटना की सूचना पर दमकल भी मौके पर पहुंची। आग पर काबू पाया लेकिन तब तक बालक मृत हो चुका था। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अस्पताल पहुंचाया। जहां पॉस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जायेगा। मृतक बालक ऋतिक के पिता अलवर के थानागाजी के मूलनिवासी हैं और भिवाड़ी में किराने की दुकान करते हैं।

गैस सिलेंडर फटने के धमाके और आग लगने की सूचना के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। सभी लोगों की जिन्दा जले बालक का शव देखकर आंखे नम हो गई। मौके पर पहुंचे बच्चे के परिजनों का भी रो रो कर बुरा हाल हो गया।

हिन्दुस्थान समाचार/मनीष/संदीप

   

सम्बंधित खबर