गेमिंग जोन पर पाबंदी के लिए निगम ने तैयार किया एक्शन प्लान

जयपुर, 30 मई (हि.स.)। गुजरात के राजकोट में गेमिंग जोन में लगी आग में करीब तीन दर्जन लोगों की मौत के बाद से निगम प्रशासन ने इन पर पाबंदी लगाने के लिए एक्शन प्लान तैयार कर लिया है। निगम गैमिंग जोन का सर्वे के बाद उन पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। खामियां पाए जाने पर हैरिटेज निगम चालान काट रहा है तो वहीं ग्रेटर निगम सीज की कार्रवाई कर रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक के सर्वे में ग्रेटर निगम क्षेत्र में 30 तो वहीं हैरिटेज निगम में 10 से ज्यादा गैमिंग जोन चलने की जानकारी मिली है। इन पर लगातार निगम प्रशासन कार्रवाई करने में जुटा है। ग्रेटर निगम पिछले तीन दिन में आठ गैमिंग जोन को सीज कर चुका है, वहीं हैरिटेज निगम करीब चार-पांच गैमिंग जोन पर पेनल्टी लगा चुका है। ग्रेटर निगम शहर में चल रहे ओपन मेलों की भी जांच करने में जुट गया है। दोनों निगमों के आयुक्तों ने राजकोट वाली घटना के बाद सभी अधिकारियों को इस मामले में कोताही नहीं बरतने के निर्देश दिए है। कोताही बरतने वाले अधिकारियों पर भी कार्रवाई करने की बात कहीं गई है।

खास बात यह है कि दोनों निगमों ने गैमिंग जोन से साथ अस्पताल, कॉर्मिशियल दुकान,फैक्ट्री सहित अन्य संस्थानों का भी सर्वे कर रहे है। इनकी फायर एनओसी सहित अन्य बिंदुओं की बारीकी से जांच की जा रही है। खामियां पाए जाने पर इनकों नोटिस देकर सुधार करवाने का समय दिया जा रहा है जो नियमों की पालना नोटिस मिलने के बाद भी नहीं कर रहे है उनको सीज करने सहित अन्य कार्रवाई को अंजाम दिया जा रहा है।

नगर निगम ग्रेटर के सीएफओ गाैतम ने बताया कि पिछले दो दिन में 8 गेमिंग जोन सीज किए गए है। इन गेमिंग जोन का सर्वे करवाया जा रहा है। हमारे इलाके में करीब 30 से ज्यादा गेमिंग जोन की जानकारी मिली है। इनमें से 10-12 की जांच की जा चुकी है। गेमिंग जोन्स पर सर्वे के बाद लगातार निगरानी रखी जाएगी ताकि सुरक्षा नियमों में लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई की जा सके। ओपन मेलों पर भी कार्रवाई की जा रही है।

नगर निगम है टेज में सीएफओ देवेंद्र ने बताया कि हैरिटेज इलाके में चार जोन में चार अधिकारी गैमिंग जोन के सर्वे के लिए लगाए गए है। सभी गेमिंग जोन की जांच के बाद खामी जाए जाने पर पहले पेनल्टी लगाई जाएगी, फिर भी नहीं मानते तो उनको सील किया जाएगा। अभी तक गेमिंग जोन, अस्पताल सहित अन्य करीब 21 संस्थानों पर सुरक्षा खामी पाए जाने पर पेनल्टी लगाई जा चुकी है। खासा कोठी, पिंक स्क्वायर, सोडाला सहित अन्य स्थानों पर गेमिंग जोन पर कार्रवाई की गई है। इलाके में अभी तक 10 से ज्यादा गैमिंग जोन की जानकारी सामने आई है। सर्वे में अन्य गेमिंग जोन भी जानकारी जल्द मिल जाएगी।

हिन्दुस्थान समाचार/ राजेश/संदीप

   

सम्बंधित खबर