केंद्र में निश्चित रुप से 400 सीटों के साथ बन रही मोदी सरकार : केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम

बीकानेर, 3 जून (हि.स.)। केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने सोमवार को बीकानेर में कहा कि मंगलवार को देश की दशा और दिशा का चुनाव देश की जनता करने जा रही है। निश्चित रूप से केंद्र में भाजपा की मोदी सरकार तीसरी बार चार सौ सीटों के साथ बनने जा रही है।

शिवबाड़ी रोड़ पर स्थित अग्रवाल भवन में मेघवाल के मतगणना अभिकर्ताओं को प्रशिक्षण दिए जाने के मौके पर केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम ने यह बात कही।

भाजपा प्रवक्ता एडवोकेट अशोक प्रजापत ने बताया कि केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं में जबर्दस्त उत्साह है। यह सब भाजपा के करोड़ों कार्यकर्ताओं के दम पर संपन्न हो रहा है। आप सभी इस के लिए बधाई के पात्र है।

इस अवसर पर मंचस्थ बीजेपी देहात जिला अध्यक्ष जालम सिंह भाटी, डॉ. सत्य प्रकाश आचार्य, अनूपगढ़ पूर्व विधायक संतोष बावरी, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष द्वारा नियुक्त प्रशिक्षण प्रभारी एडवोकेट अशोक प्रजापत, एडवोकेट चतुर्भुज सारस्वत, अनिल शुक्ला, मोहन सुराणा, प्रधान कानाराम, महावीर सिंह चारण, योगेंद्र कुमार मौजूद रहे।

बैठक में मोहन ढाल मोहन कसवां, अरुण जैन, मंडल अध्यक्ष नरसिंह सेवग, अजय खत्री, मुकेश ओझा, सही राम सिहाग, श्रीराम धायल, छगन प्रजापत, विजय शर्मा, दिल्लु खान, चैन सिंह राजपुरोहित, दिलीप सिंह राजपुरोहित, जितेंद्र सिंह राजवी, दीपक गहलोत, छेलू सिंह शेखावत, त्रिलोक चंद कुमावत, पाबूदान सिंह राठौड़, इंद्रजीत राव, राजकुमार पारीक, डॉक्टर अशोक मीणा, राजकुमार प्रजापत सहित 166 मतगणना अभिकर्ता, व्यवस्थापक उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार/राजीव/संदीप

   

सम्बंधित खबर