कपड़ा गोदाम में लगी आग

नैनीताल, 30 मई (हि.स.)। नगर के पॉपुलर कंपाउंड क्षेत्र स्थित एक टिनशेड में बनाये गये कपड़ों के गोदाम में गुरुवार को अचानक आग लग गयी। आसपास के लोगों को जल्दी आग लगने का पता चल गया और वे तुरंत आग बुझाने में जुट गये। इससे आग पर नियंत्रण पा लिया गया।

गुरुवार शाम पौने पांच बजे गोदाम में आग लगी। गोदाम डीएसए मैदान के पास फड़ लगाने वाली महिला का बताया गया है। जब आग लगी तब गोदाम स्वामी अपने फड़ पर थी, लेकिन आसपास के लोगों ने तुरंत सक्रिय होते हुए टंकियों से पाइप जोड़कर पानी की बौछार कर आग पर काबू पा लिया। यदि जल्दी आग न बुझायी जाती तो यह आसपास के आवासीय घरों में भी फैल सकती थी। हालांकि गोदाम में रखा काफी माल जल गया है।

हिन्दुस्थान समाचार/डॉ. नवीन जोशी/सत्यवान/वीरेन्द्र

   

सम्बंधित खबर