ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार

धुबड़ी (असम), 31 मई (हि.स.)। गोलकगंज में ब्राउन शुगर के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने आज बताया कि अली अकबर शेख नामक तस्कर को आगमनी के बीईईओ कार्यालय के सामने से ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया गया।

ड्रग्स तस्कर से छह कंटेनरों में 6.62 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया गया। गिरफ्तार अली अकबर पर लंबे समय से ड्रग्स रैकेट चलाने का आरोप है।

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश/अरविंद

   

सम्बंधित खबर