विवाहिता के साथ दुष्कर्म कर वीडियो बनाने का आरोपी शमसेर गिरफ्तार

अररिया 02 जून (हि.स.)। फारबिसगंज थाना पुलिस ने भलुआ वार्ड संख्या चार का रहने वाला मो शमसेर पिता -मो. मुमताज को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने इनकी गिरफ्तारी फारबिसगंज थाना में दर्ज प्राथमिकी कांड संख्या 365/24 में की है।मो.शमसेर पर टीवी देखने के लिए गई विवाहिता के साथ दुष्कर्म करने की बाद महिला का अश्लील वीडियो बनाकर दूसरे प्रदेश में रोजगार कर रहे उसके पति को भेज देने का आरोप है।वीडियो के आधार पर दूसरे प्रदेश में काम रहे पति ने दुष्कर्म की शिकार अपनी पत्नी से तलाक ले ली।

मामले को लेकर पीड़िता के द्वारा फारबिसगंज थाना में प्राथमिकी कांड संख्या 365/24 दर्ज कराने के बाद फारबिसगंज थाना पुलिस ने सोनामनी गुदाम ओपी पुलिस के साथ मिलकर कार्रवाई करते हुए आरोपी शमसेर को भलुआ से गिरफ्तार किया।फारबिसगंज थानाध्यक्ष राघवेंद्र कुमार सिंह ने मामले की जानकारी देते हुए आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिए जाने की बात कही।

हिन्दुस्थान समाचार/राहुल/गोविन्द

   

सम्बंधित खबर