कामपुर में बाढ़ प्रभावितों की दुर्दशा कम नहीं हुई

नगांव (असम), 03 जून (हि.स.)। नगांव जिलांतर्गत कामपुर में बरपानी और कपिली नदियों का जलस्तर कम हुआ है लेकिन बाढ़ प्रभावित लोगों की परेशानी कम नहीं हुई है। अभी भी बाढ़ पीड़ित अपने घरों तक नहीं पहुंच पाए हैं। कई लोगों के घरों से पानी अभी तक नहीं सूखा है। राजमार्ग भी अभी तक नहीं खोल पाया है। निशारी और हरिया नदियों का पानी एक के बाद एक गांवों में घुस गया है।

तेतेलिसरा, तेलियाती, बरहोला, अमरावती, जुमुरमुर, कठालगुड़ी, बेंगनाटी सहित कई गांव अभी भी पानी में डूबे हुए हैं। एक हजार से अधिक लोग आश्रय शिविर में हैं। वहीं शिविर में रहने वाले लोगों का कहना है कि पीने के पानी उन्हें नहीं मिल पा रहा है। कामपुर राजस्व चक्र 98 गांव के बाढ़ से प्रभावित हुए हैं, जिसके चलते लगभग 2 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। हालांकि, बाढ़ का पानी अब धीरे-धीरे उतर रहा है, बावजूद लोग काफी परेशानी का सामना कर रहे हैं।

हिन्दुस्थान समाचार/प्रकाश/श्रीप्रकाश/अरविंद

   

सम्बंधित खबर