संस्था ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया

गोरखपुर, 05 जून (हि. स.)। जेमिनी रेजीडेंसी हाउसिंग सोसाइटी में ‘विश्व पर्यावरण दिवस’ के अवसर पर पौध रोपण का कार्यक्रम किया गया। सोसाइटी के बच्चों, महिलाओं सहित प्रबुद्ध लोगों ने भी हिस्सा लिया।सोसाइटी में फाईकस, इरिका पाम, मधु मालती, गुड़हल, किरिता फाईकास, चांदनी आदि पौधे लगाए गए।

सोसाइटी के सभी सम्मानित लोगों ने पौधा रोपण के बाद पौधों को स्वस्थ, सुरक्षित रखने का भी संकल्प लिया। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में जेमिनी रेजीडेंसी हाउसिंग सोसाइटी के अध्यक्ष मान्धाता सिंह, सचिव दीक्षा गौतम, डाॅ नूतन श्रीवास्तव, चंद्र प्रकाश गर्ग, डाॅ सी. एस. आजाद, जे. पी. श्रीवास्तव, श्रीनिवास त्रिपाठी, राज अरोड़ा, पूनम सिंह, सुनीता गर्ग, किरन सिंह, मनीष नांगलिया, डा सुबोध कुमार सिंह, अजय कुमार चौरसिया, आशुतोष मिश्र, आशुतोष ओझा, मृदुला मिश्रा, विजय जायसवाल, रागिनी जायसवाल, सुरेंद्र गुप्ता ने पौधा रोपण कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

हिन्दुस्थान समाचार/प्रिंस/मोहित

   

सम्बंधित खबर