गंगा दशहरा पर श्रद्धालुओं नें पवित्र नदी सरोवर में किया स्नान दान

सहरसा-गंगा स्नान

सहरसा,16 जून (हि.स.)। गंगा दशहरा के अवसर पर जिले के श्रद्धालुओं ने पवित्र नदी सरोवर में स्नान दान किया।आज के दिन रविवार को लोगों ने कोशी एवं गंगा नदी के मुंगेर घाट एवं मिथिला की सांस्कृतिक व अध्यात्मिक राजधानी सिमरिया तट पर काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने स्नान पूजा कर दान परम्परा का निर्वहन किया।

इस संबंध में पंडित कामेश्वर झा एवं रविन्द्र झा ने बताया कि ज्येष्ठ शुक्ल दशमी के दिन हस्त नक्षत्र में मां गंगा स्वर्ग से धरती पर आई थीं।आज के दिन गंगा दशहरा पर स्नान और दान करने का विशेष महत्व बताया गया है।इस साल गंगा दशहरा आज मनाया जा रहा है।

शास्त्रों में बताया गया कि सनातन धर्म के अनुसार गंगा स्नान से करीब दस हजार पापों से मुक्ति मिलती है। इस दिन राजा भागीरथ के कठिन तपस्या व प्रयास से विष्णुपदी, पुण्यसलिला मां गंगा का पृथ्वी पर अवतरण हुआ। अतः यह दिन ''गंगा दशहरा'' या ज्येेष्ठ दशहरा के नाम से भी प्रचलित है।गंगाजल के स्पर्श से स्वर्ग की प्राप्ति होती है।मां गंगा वात्सल्य रुप में जीवनदायिनी है।इसीलिए इसे माता का दर्जा प्राप्त है।

उन्होंने कहा कि गंगा के अस्तित्व के बिना भारत व सनातन धर्म औचित्य विहीन होकर रह जायेगा।ऐसे में गंगा की अविरल व स्वच्छ धारा प्रवाह हमें जल ही नही अमृत प्रदान करती है।इसलिए गंगा युग युग से मोच्छ सलिला बनकर गति प्रदान करती है।

हिन्दुस्थान समाचार/अजय/चंदा

   

सम्बंधित खबर