तीस्ता कैनाल में व्यक्ति ने लगाई छलांग

सिलीगुड़ी, 16 जून (हि.स.)। फुलबाड़ी तीस्ता कैनाल में एक व्यक्ति की छलांग लगाने की खबर रविवार को सामने आई है। घटनास्थल से स्थानीय लोगों ने साइकिल और जूते को पाया है। घटना फुलबाड़ी-2 नंबर ग्राम पंचायत की पुटीमारी इलाके से सामने आई है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि पुटीमारी के कैनाल ब्रिज पर सुबह से एक साइकिल और जूते को ब्रिज पर देखा जा रहा था। इसकी सूचना एनजेपी थाने की पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही एनजेपी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने उक्त व्यक्ति की साइकिल व जूते को अपने कब्जे में लिया। इधर, कुछ स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि रात को एक व्यक्ति को उक्त साइकिल के साथ कैनाल पुल पर देखा गया था। जिसके बाद एनजेपी थाने की पुलिस व्यक्ति की तलाश में जुट गई है। हिन्दुस्थान समाचार /सचिन /गंगा

   

सम्बंधित खबर