35 किलो चांदी के साथ स्वर्णकार गिरफ्तार

मुर्शिदाबाद, 19 जून (हि.स.)। मुर्शिदाबाद से होकर बांग्लादेश में चांदी की गेंदों की तस्करी में शामिल होने के आरोप में जालंगी थाने की पुलिस ने मंगलवार रात नदिया जिले के एक सोना कारोबारी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार सोना कारोबारी का नाम संजय मंडल है। वह नदिया जिलांतर्गत धनतला थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव का रहने वाला है। उनका रघुनाथपुर में ज्वेलरी की दुकान है। उनके पास से 35 किलो चांदी की गेंदें बरामद की गई है। बुधवार को उसे बहरमपुर कोर्ट में पेश किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि इसी महीने की 11 तारीख को साहेबपाड़ा इलाके से पुलिस ने जलांगी-घोषपाड़ा इलाके के निवासी जयनाल शेख नामक व्यक्ति को 12 किलो चांदी की गेंद के साथ गिरफ्तार किया था। जांच में पुलिस को पता चला कि उस शख्स ने चांदी की गेंदों को बांग्लादेश में तस्करी करने की योजना बनाई थी। गिरफ्तार जयनाल से पूछताछ के बाद जालंगी थाने के जांच अधिकारियों को पता चला कि धानतला थाना क्षेत्र का सोना व्यापारी संजय चांदी तस्करी गिरोह में शामिल है। पुलिस को पता चला कि संजय ने करीब 35 किलो चांदी की गेंदें अवैध तरीके से खरीदी थी।

नाम नहीं छापने की शर्त पर जालंगी थाने के एक अधिकारी ने बताया कि मंगलवार रात व्यवसायी की दुकान पर छापेमारी की गयी। वहां से 35 किलो चोरी की चांदी की गेंदों के साथ कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, बांग्लादेश में चांदी की कीमत बढ़ रही है। उसका लाभ उठाते हुए, कुछ भारतीय तस्कर नियमित रूप से भारत से बांग्लादेश में चांदी की गेंदों की तस्करी करने की कोशिश कर रहे हैं। हिन्दुस्थान समाचार /गंगा

   

सम्बंधित खबर