अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व तैयारी के तहत मुख्यालय में किया पूर्वाभ्यास

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व तैयारी के तहत मुख्यालय में किया पूर्वाभ्यास

बीकानेर, 19 जून (हि.स.)। महानिरीक्षक, सीमा सुरक्षा बल, जोधपुर फ्रंटियर राजस्थान मकरंद देउस्कर आईपीएस के मार्गदर्शन तथा सतीश कुमार कमांडेंट (कार्यवाहक उपमहानिरीक्षक) क्षेत्रिय मुख्यालय सीमा सुरक्षा बल बीकानेर में योग का पूर्वाभ्यास किया गया, साथ ही योग करने और स्वस्थ रहने का भी संदेश दिया गया। इस योग कार्यक्रम में आधिकारी, अधीनस्थ आधिकारी और जवानों ने विशिष्ट रुचि दिखाते हुए उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कमांडेंट सुबर्तो रॉय ने बताया कि योग एक ऐसी पद्धति है. जिससे शारीरिक तन्दुरस्ती एवं मानसिक सुदृढता़ के साथ तनाव से निजात पाकर मनुष्य अपने जीवन की दैनिक गतिविधियो को प्रसन्नचित मन से एवं निरोग रहकर अंजाम दे सकता है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में स्वस्थ रखने के लिए निरंतर योगाभ्यास कर रही है। सीमा सुरक्षा बल बीकानेर योग कार्यक्रम में भाग लेने वाले समस्त कामिर्कों व स्थानीय लोगों को संदेश दिया कि योग रोजाना करके आप स्वयं को और अपने परिवार को निरोग व प्रसन्नचित रख सकते हैं।

हिन्दुस्थान समाचार/राजीव/ईश्वर

   

सम्बंधित खबर