विधानसभा चुनाव तक आराम न करें झामुमो कार्यकर्ता: जुबैर अहमद

खूंटी, 19 जून (हि.स.)। झामुमो के जिलाध्यक्ष जुबैर अहमद ने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया है कि विधानसभा चुनाव तक आराम न करे। जिलाध्यक्ष तोरपा में बुध्वार को आयोजित बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक में लोकसभा चुनाव की समीक्षा की गयी तथा आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति बनाई गयी। समीक्षा के दौरान विभिन्न प्रखंड़ों से आये कार्यकर्ताओं ने लोकसभा चुनाव की रिपोर्ट बैठक में रखी। उन्होंने विभिन्न प्रखंड में इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी को मिले वोट की चर्चा की।

जिलाध्यक्ष जुबैर अहमद ने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और लगन की बदौलत इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी को तोरपा विधानसभा में रिकॉर्ड मत मिले। खूंटी तथा तोरपा विधानसभा क्षेत्र में इंडिया गठबंधन का विधायक नहीं होने पर भी दोनों क्षेत्र में रिकार्ड बढ़त मिली। उन्होंने कहा की आगामी विधानसभा चुनाव तक इस बढ़त को बनाकर रखना है।

पार्टी के केंद्रीय समिति सदस्य सुदीप गुड़िया ने कहा कि कार्यकर्ता अभी से विधानसभा चुनाव की तैयारी में लग जायें। बैठक में 20 जून को तोरपा में आयोजित होनेवाले विजय जुलुस में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने का निर्णय लिया गया। बैठक का संचालन प्रखंड अध्यक्ष रुबेन तोपनो तथा धन्यवाद ज्ञापन अमृत हेमरोम ने किया।

हिन्दुस्थान समाचार/ अनिल

   

सम्बंधित खबर