अपना दुख हमेशा भगवान को बताओ : बृजेश पाठक रामायणी

शिव शक्ति मंदिर रामगंगा विहार में श्री राम कथा का क्षमता कराते पंडित बृजेश पाठक रामायणी।शिव शक्ति मंदिर रामगंगा विहार में श्री राम कथा का क्षमता कराते पंडित बृजेश पाठक रामायणी।शिव शक्ति मंदिर रामगंगा विहार में श्री राम कथा का क्षमता कराते पंडित बृजेश पाठक रामायणी।शिव शक्ति मंदिर रामगंगा विहार में श्री राम कथा का क्षमता कराते पंडित बृजेश पाठक रामायणी।शिव शक्ति मंदिर रामगंगा विहार में श्री राम कथा का क्षमता कराते पंडित बृजेश पाठक रामायणी।शिव शक्ति मंदिर रामगंगा विहार में श्री राम कथा का क्षमता कराते पंडित बृजेश पाठक रामायणी।

- शिव शक्ति मंदिर रामगंगा विहार में पांच दिवसीय श्री राम कथा का तीसरा दिन

मुरादाबाद, 19 जून (हि.स.)। श्री राम कथा वाचक मानस मर्मज्ञ पंडित पाठक रामायणी ने कहा कि अपना दुख हमेशा भगवान को बताओ व सुनाओं, भगवान तुम्हारा दुख सुनेंगे ही नहीं उसका निवारण भी कर देंगे। वह शिव शक्ति मंदिर रामगंगा विहार प्रथम मुरादाबाद में पांच दिवसीय श्री राम कथा के तीसरे दिन बुधवार को कथा के दौरान कही।

बृजेश पाठक रामायणी ने कहा कि संसार के लोगों का स्वभाव होता है जब हम उन्हें अपना दुख और पीड़ा सुनाते हैं, तब वह संवेदना दिखाते हुए रो कर सुन लेते हैं और बाद में हंसकर के समाज में कह देते हैं, इससे हमें कुछ लाभ तो नहीं होता हमारी मान प्रतिष्ठा जरूर चली जाती है। इसलिए संत लोग संसार में अपना दुख सुनाने के लिए मना करते हैं, वह कहते हैं कि अपना दुख भगवान को सुनाओ, जो तुम्हारा दुख सुनेंगे ही नहीं उसका निवारण भी कर देंगे। फिर संसार में कई बार लोग सुनकर भी अनसुना कर देते हैं। जबकि प्रभु अपने भक्त की बात हर जगह सुनते हैं और सब समय सुनते हैं। कबीर दास जी से पूछा गया कि भगवान को कितनी जोर से पुकारे तो वह सुनेंगे, तो कबीर दास ने कहा चींटी के पैर में घुंघरू बांध दिए जाएं तो प्रभु उसकी आवाज भी सुन सकते हैं। प्रभु तो हमारे बिना बोले हृदय की आवाज भी सुन लेते हैं, इसलिए उन्हें ही सुनाना श्रेयकर हैं। कथा के उपरांत आरती हुई उसके बाद प्रसाद वितरित किया गया।

व्यवस्था में गोरखनाथ प्रसाद, ज्ञानचंद गुप्ता, निमित्त, राधेमोहन शर्मा, महेन्द्र जसूजा, सुनील शर्मा, पंडित हेमंत भट्ट, पंडित देवेन्द्र ओझा, उमेश चन्द्र बंसल, दिनेश चंद्र टंडन उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार/निमित जायसवाल//बृजनंदन

   

सम्बंधित खबर