पर्यवेक्षक महिला आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सीधी भर्ती परीक्षा 22 जून को

जयपुर, 20 जून (हि.स.)। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा 22 जून को पर्यवेक्षक (महिला) (आंगनबाड़ी कार्यकर्ता) सीधी भर्ती परीक्षा-2024 का आयोजन किया जाएगा। भर्ती परीक्षा का आयोजन सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक जयपुर शहर के 19 केन्द्रों पर किया जाएगा।

जिला कलेक्टर प्रकाश राजपुरोहित ने बताया कि परीक्षा के सुचारू एवं सफल संचालन के लिए कलक्ट्रेट के कमरा नंबर 116 में एक नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है, जो कि 21 जून तक सुबह 9:30 बजे से सांय 6 बजे तक कार्य करेगा। वहीं, 22 जून को प्रातः 7 बजे से परीक्षा समाप्ति उपरान्त परीक्षा नियंत्रण कक्ष से संबंधित समस्त कार्य पूर्ण होने तक कार्य करेगा। भर्ती परीक्षा के लिए 19 उप समन्वयक एवं 5 उड़न दस्तों की नियुक्ति की गई है। जयपुर स्थित परीक्षा केन्द्रों के लिए नियंत्रण कक्ष का दूरभाष नम्बर 0141-2206699 रहेगा। परीक्षा के आयोजन के लिए पुलिस, नगर निगम, यातायात पुलिस, शिक्षा विभाग, चिकित्सा विभाग, नागरिक सुरक्षा विभाग, विद्युत विभाग, रोडवेज, जेसीटीसीएल सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई है।

हिन्दुस्थान समाचार/ राजेश/ईश्वर

   

सम्बंधित खबर